नाबालिग बालिका को अपहरण करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

आदाब खान, प्रदेश दस्तक

नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 घंटे में बालिका बरामद, 5 आरोपी हिरासत में, 2 कारें जब्त

सोहागपुर। थाना सोहागपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। राज्य हेल्पलाइन 112 के माध्यम से भी घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी संजू चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा बालिका को सोहागपुर मेन मार्केट की गली से लाल रंग की शिफ्ट कार (MP 04 JR 8590) में बैठाकर बाबई की ओर ले जाया गया। घटना को बालिका के भाई द्वारा देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीछा शुरू किया तथा बाबई, बक्तरा और बाड़ी थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट किया गया।

पुलिस दबाव के चलते आरोपी बालिका को छोड़कर अलग-अलग दिशा में भागने लगे। इस दौरान एक समूह द्वारा क्रेटा कार से आगे बढ़ने का प्रयास किया गया, जबकि अन्य आरोपी सफेद रंग की क्रेटा कार (MP 04 EV 5219) से वापस सोहागपुर की ओर लौटे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता से हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो जिलों की पुलिस सतर्क रही तथा चार थानों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 4 घंटे के भीतर बालिका को दस्तयाब कर लिया गया और कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो कारों को भी जब्त किया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में हमजा खान, रिजवान खान, सलमान उर्फ फैजल खान, जाहिद खान एवं संजीव मीना शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक ऊषा मरावी, उपनिरीक्षक मेघा उदेनिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल एवं आरक्षक दिनेश धुर्वे की मुख्य भूमिका रही। वहीं सहायक उपनिरीक्षक गणेश राय, आरक्षक सुनील ओझा, विवेक सोनपुरे एवं राजकुमार की भी सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!