बीईओ सीमा डोंगरे ने किया शालाओं का औचक निरीक्षण

परीक्षा व्यवस्थाओं से जताई संतुष्टि

गाडरवारा/ साईखेड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाली विभिन्न शालाओं का विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीमा डोंगरे ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन को शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने हाई व हायर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र आडेगांव कला का निरीक्षण किया,

जहां परीक्षा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित पाया गया। इस दौरान शिक्षक नारायण मेहरा, अतिथि शिक्षक हनुमत सिंह टेटवार, योगेश पटेल तथा भारती वर्मा उपस्थित रहे।इसके बाद प्राथमिक-माध्यमिक परीक्षा केंद्र शासकीय माध्यमिक शाला डूंगरिया का निरीक्षण किया गया। यहां आशीष सुक्ला, कल्पना मेहरा एवं अभिषेक कौरव सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक रत्नेश चौबे को परीक्षा में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।प्राथमिक शाला में संतोष शर्मा एवं आकांछा नागेश उपस्थित रहे। इसके अलावा प्राथमिक शाला ढिंगसरा का निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षक मानक लाल अहिरवार उपस्थित मिले।निरीक्षण के क्रम में अजंदा की माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं का भी अवलोकन किया गया,

जहां मुकेश कुबरे एवं अतिथि शिक्षक प्रदीप सुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बीईओ ने विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीटीआई प्राचार्य सुनीता पटेल, साईखेड़ा के बीआरसी संदीप स्थापक तथा भागीरथ पटेल भी साथ रहे।निरीक्षण के बाद बीईओ सीमा डोंगरे ने समस्त व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए

कहा कि परीक्षा संचालन अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में होना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!