गाडरवारा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.50 लाख की स्मैक के साथ 2 पैडलर्स पकड़े

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चल रहा अभियान

नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गाडरवारा पुलिस को आज 31 अगस्त 2025 को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 15.22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

एसपी डॉ. मीना के निर्देश पर जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्यवाही की।

👉 पहली कार्यवाही:दोपहर करीब 12 बजे गाडरवारा पुलिस टीम ने आज़ाद ढाबा के पास स्कूटी सवार संदिग्ध यश पाठक (23 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड गाडरवारा) से 8.02 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹80,000) जब्त की।

👉 दूसरी कार्यवाही:दोपहर 2 बजे गोल्डन सिटी कॉलोनी बायपास रोड गाडरवारा में पुलिस ने एक नाबालिग के कब्जे से 7.20 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹70,000) बरामद की।

दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी एवं अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, एएसआई राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, आरक्षक सौरभ मिश्रा, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिशुपाल, शिवम पटैल, दीपक राजपूत, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा और कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!