नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा जब्त

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा जब्त

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा जब्त

नरसिंहपुर, 03 सितम्बर 2025। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना ठेमी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ठेमी पुलिस टीम ने बुधवार को नयागांव निवासी चूरामन पिता सुंदरलाल पाल को पकड़ लिया। आरोपी के पास से करीब 1 किलो 952 ग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹26,000/- आंकी गई है, जप्त किया गया।

आरोपी पर मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा, उप निरीक्षक देवसिंह पाल, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, कुलदीप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, रंजीत राजपूत, आरक्षक विजय वासुकी, सिद्धार्थ मिश्रा एवं महिला आरक्षक रंजीता राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags: नरसिंहपुर पुलिस कार्रवाई, ठेमी थाना गांजा बरामद, NDPS एक्ट गिरफ्तारी, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना, अवैध नशा कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!