हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सोहागपुर में शिक्षक सम्मान समारोह

सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।

विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन सिंदूर भवन’ का लोकार्पण

सोहागपुर// विवेकानंद हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में अशासकीय शिक्षण संगठन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए शिक्षकों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया एवं निष्पक्ष एवं जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुंचने के लिए पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नव-निर्मित “ऑपरेशन सिंदूर भवन” का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। आगंतुकों ने भवन में स्थापित कंप्यूटर लैब एवं डांस कक्षा का अवलोकन किया तथा विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके समर्पण एवं सेवाभाव को नमन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य अमरीश गोस्वामी की पुस्तक “ध्यान” का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि वे स्वयं भी शिक्षक रह चुके हैं और शिक्षकों की जरूरतों को भली-भांति समझते हैं।

सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि अशासकीय संस्थानों के शिक्षक भी समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में एक बड़ा हाल बनाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लाइब्रेरी एवं बच्चों के अध्ययन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और बेहतर रिजल्ट की आशा व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में माननीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंतपटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, विजय छाबड़िया स्कूल संचालक अनिल गहरैया, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!