शरदोउत्सव समिति के अध्यक्ष बने रूपेश मेहरा, 25वें वर्ष में होगा सिल्वर जुबली आयोजन

रक्तदाताओ, प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का होगा सम्मान

सोहागपुर। शरद पूर्णिमा पर हर साल सम्मान समारोह, आर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने वाली शरदोउत्सव समिति इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस मौके पर समिति द्वारा सिल्वर जुबली उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन 7 अक्टूबर को हाईस्कूल स्टेडियम में होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बैठक में हुआ निर्णय
शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पत्रकार रूपेश मेहरा को समिति का अध्यक्ष चुना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सिल्वर जुबली समारोह में क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल समेत गणमान्य नागरिक और अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

होगा सम्मान समारोह
हर साल की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, क्षेत्र की प्रतिभाओं, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष चुने जाने पर रूपेश मेहरा को समिति सदस्यों सहित नगरवासियों ने बधाई दी।

आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!