माई की महापंचायत की पहल पर दुर्गा उत्सव समितियों की समस्या का समाधान
गाडरवारा। शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए “माई की महापंचायत” का गठन किया गया। इस महापंचायत की पहल पर दुर्गा पंडालों की विद्युत टीसी राशि संबंधी समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की गई।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान की घोषणा की। उन्होंने सभी दुर्गा समितियों की टीसी राशि स्वयं देने की जिम्मेदारी ली, जिससे सभी समितियों को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर महापंचायत द्वारा मंत्री उदय प्रताप सिंह का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समितियों के पदाधिकारियों ने मंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया और खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, महाविद्यालय अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, मिनेंद्र डागा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कमल खटीक, पूर्व पार्षद मनोज पटेल, अभिषेक सराठे, सुनील ठाकुर, आशीष राय, सतीश साहू, सुजीत चौधरी, बबला राय सहित अनेक दुर्गा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आशीष राय द्वारा किया गया और अंत में सभी समितियों ने मंत्री उदय प्रताप सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया।
