मढ़ई पर्यटन गेट पर सेवा पर्व, तवा जलाशय पर चला स्वच्छता अभियान

संवाददाता:- शेख आरिफ।

अभियान के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने आर्द्रभूमि (Wetland) संरक्षण की शपथ ली

मढ़ई। 21 सितंबर 2025। मढ़ई पर्यटन गेट पर रविवार को सेवा पर्व का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गाइड, रिसॉर्ट मैनेजर, पर्यटक एवं वन विभाग के स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण की मिसाल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंतर्गत रामसर साइट तवा जलाशय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से जलाशय क्षेत्र की सफाई की और सभी को स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया। यह पहल न केवल पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि आगंतुकों में जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम बनेगी।

आर्द्रभूमि (Wetland) संरक्षण की शपथ:- अभियान के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने आर्द्रभूमि (Wetland) संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल, जंगल और जीवों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आर्द्रभूमियां जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं, अतः उनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा के मार्गदर्शन में रेंजर राहुल उपाध्याय द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में कार्यरत रहते हुए वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यटक सुरक्षा एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों से क्षेत्रीय विकास और वन्यजीव संरक्षण दोनों में सकारात्मक बदलाव आए हैं।

रेंजर राहुल उपाध्याय ने कहा की सेवा पर्व का यह आयोजन संदेश देता है कि स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सामूहिक सहयोग से ही प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा की जा सकती है और मढ़ई जैसे पर्यटन स्थलों की गरिमा को और ऊँचाई दी जा सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!