नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

OPERATION EAGLE CLAW: नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार | नरसिंगपुर समाचार

OPERATION EAGLE CLAW

अवैध हथियारों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

प्रेस विज्ञप्ति | दिनांक: 08 दिसंबर 2025

नरसिंहपुर। जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल एवं 04 खाली खोखा जप्त।

गिरफ्तारी का विवरण

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भैंसा कालोनी, ग्राम जैतपुर, छिंदवाड़ा रोड एनएच 547 क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्टेशनगंज पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी की।

आरोपी द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पीछा कर उसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार** करने में सफलता प्राप्त की गई।

आरोपी का विवरण

नाम: त्रिलोक उर्फ तन्नू मेहरा
निवासी: ग्राम पाला (भैंसा), चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर

जप्त सामग्री

  • एक .315 बोर का देशी कट्टा
  • एक देशी पिस्टल
  • 04 खाली खोखा

वैधानिक कार्यवाही

धारा 25 (1-बी), (ए), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सराहनीय पुलिस टीम

उक्त कार्यवाही में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही:

  • थाना प्रभारी स्टेशनगंज: निरीक्षक सौरभ पटेल
  • उनि दिलीप सिंह
  • सउनि विजय पटेल
  • प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आनंद कुशवाहा
  • आरक्षक संजय पांडे, विजय धुर्वे, यशराज, अजेश साहू
  • सैनिक अजय, चूरामन, देवेश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!