📰 समाजसेवी आशीष राय के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न आयोजन
नेत्र परीक्षण, रक्तदान, पौधारोपण के साथ शहर की समस्त समितियां होंगी सम्मानित
गाडरवारा (नरसिंहपुर), 09 दिसंबर 2025: समाजसेवा में सदैव समर्पित रहने वाले श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संस्थापक समाजसेवी आशीष राय के जन्मदिवस (10 दिसंबर) पर पीड़ित मानवता की सेवा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
📅 कार्यक्रम समय सारणी
- प्रातः 8:00 बजे: नई गल्ला मंडी श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ पौधारोपण
- प्रातः 10:00 बजे: सुखदेव भवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन & रक्तदान शिविर
- रात्रि 7:00 बजे: सामाजिक संस्थाओं का भव्य सम्मान समारोह
👁️ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
शिविर में सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जबलपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा मोतियाबिंद, अक्षूर, नाखूना, कांचियाबिंद सहित नेत्र संबंधी सभी बीमारियों का नि:शुल्क निदान एवं उपचार किया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए विशेष सुविधा:
बस द्वारा आने-जाने, रहना, भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क
बस द्वारा आने-जाने, रहना, भोजन सहित संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क
🎖️ प्रमुख अतिथियों की सूची
- मुख्य अतिथि: कैलाश सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मीसा बंदी संघ)
- श्रीमती साधना स्थापक (पूर्व विधायक)
- शिवाकांत मिश्रा (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद गाडरवारा)
- कमलेश राय (प्रदेशाध्यक्ष, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग)
- डॉ. अरुण सक्सेना (प्रदेशाध्यक्ष, जर्नलिस्टस यूनियन ऑफ एमपी)
- पंकज चौकसे (जिलाध्यक्ष कलचुरी समाज एवं सांसद प्रतिनिधि)
- अध्यक्षता: कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (वरिष्ठ साहित्यकार एवं समिति संरक्षक)

