शोभापुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत

आदाब खान, प्रदेश दस्तक

शोभापुर। सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शोभापुर के बंजारी मोहल्ला स्थित बरेली रोड पर वार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 05 एमडब्ल्यू 6040 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान हमीर सिंह (38) निवासी बरवानी (शोभापुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह के समय किसी कार्य से निकला था, तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!