अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान में नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता
नरसिंहपुर। जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गाडरवारा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार
- आरोपी: अंकित पाटकर, निवासी पचामा रोड, सालीचौका, थाना गाडरवारा
- जप्ती: 02 अवैध पिस्टल, 03 मैग्जीन एवं 02 जिंदा कारतूस
- वैधानिक कार्यवाही: धारा 25 (1)(A-B), 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया एवं ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी पर थाना गाडरवारा में पहले से गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के 03 प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, स.उ.नि. विक्रम परमार, प्रधान आरक्षक करन सिंह, आरक्षक हरिशंकर पटवा, राजेन्द्र धाकड़, जमना प्रसाद, महिला आरक्षक सोमवती कतिया एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना ने पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की है।

