स्कूल के पूर्व छात्रों ने किया रिटायर्ड शिक्षकों का सम्मान

मित्र मिलन समारोह भी हुआ आयोजित।

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर। संदीपनी स्कूल में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत 1993 बैच के छात्रों ने रविवार को शिक्षक सम्मान एवं मित्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हुए, जिन्हें सम्मानित कर पूर्व छात्र भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रशांत बसेड़ीया ने बताया की पूर्व में भी ऐसे आयोजन किए गए हैं। इस वर्ष भी सहपाठियों को एकजुट करने और सेवानिवृत्त शिक्षकों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने की मंशा से यह आयोजन किया गया।

इन पूर्व शिक्षकों का किया गया सम्मानित ।

सम्मानित शिक्षकों में के.पी. सोनी, एल.एन. श्रीवास्तव, मोहित कुमार दिवान, एन.के. वैष्णव, एस.डी. श्रीवास्तव, जयराम रघुवंशी, एन.पी. वर्मा और जी.पी. नागवंशी शामिल रहे।

वहीं मित्र मिलन कार्यक्रम में पूर्व छात्र पुष्पराज पटेल, सोहेल समद, सुरेंद्र रघुवंशी, प्रशांत बसेड़ीया, प्रवीण चौधरी, रीतेश अग्रवाल, अमित परसाई, दीपेश रघुवंशी, रामकिशोर दुबे, नीलेश खंडेलवाल, एकम राजपूत, नितिन वर्मा, रामस्वरूप रघुवंशी और प्रीतम राजपूत सहित कई साथी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!