सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर बैठक, सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे मुख्य वक्ता

सोहागपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 की तैयारियों को लेकर विधायक निवास सोहागपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे। बैठक की अध्यक्षता विधायक विजयपाल सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा रहीं।

सांसद चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि यह भाजपा की जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर आधारित रहेगा।

सांसद ने यह भी जानकारी दी कि सांसद खेल महोत्सव – फिट युवा का विकसित भारत का आयोजन लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में होगा, जिसका पंजीयन 20 सितंबर तक चलेगा।विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रेरित है।

उन्होंने इसे ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य गरीब, वंचित और शोषित वर्ग तक सेवा पहुंचाना है।बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों—प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल मेले, खेलकूद प्रतियोगिताएं, मैराथन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी—की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, नप. उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, शोभापुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जिला मंत्री भगवान सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि रामबाबू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेशनल कॉर्डिनेटर आदाब खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!