साहू समाज एवं साहू युवा संगठन ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण
गाडरवारा। साहू समाज के गौरव और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर साहू समाज गाडरवारा एवं साहू युवा संगठन के सदस्यों द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवा संगठन ने केक काटकर की। इसके बाद रक्षा सूत्र बांधकर, कुमकुम तिलक कर और पुष्प चढ़ाकर पौधारोपण किया गया।
विधानसभा प्रतिनिधि नीलेश साहू ने बताया कि – “हम सभी ने मिलकर देश के प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। उनकी दिनचर्या और कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणा है। हमें उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि – “प्रधानमंत्री जी की कार्य करने की शैली, नम्रता और पड़ोसी मुल्कों से मित्रता का अंदाज हमें उनसे सीखना चाहिए।”
कार्यक्रम में शामिल समाज के सदस्य
वरिष्ठ सदस्य विनोद साहू, सतीश साहू, रामेश्वर साहू, शिवदयाल साहू, जानकी साहू, यशवंत साहू, ओम प्रकाश साहू, रूपश्री साहू सहित अनेकों सदस्य जैसे मनोहर साहू, ब्रजेश साहू, संजय साहू, सौरभ साहू, पवन साहू, रोशन साहू, ललित साहू, सुदीप साहू, आशीष साहू, नीलेश साहू, बसंत साहू आदि उपस्थित रहे।
सभी ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और समाज में हरियाली और सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लिया।
