सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
सोहागपुर/नर्मदापुरम// क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में जहरीली वस्तु खाने से एक नवविवाहिता महिला और 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। जिला अस्पताल नर्मदापुरम से प्राप्त मर्ग डायरियों के आधार पर पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पहली घटना 11 सितंबर 2025 की है। सिटीयागौहना निवासी आशुका पति रवि ठाकुर अचानक पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत से बीमार हो गईं। परिजन उन्हें सोहागपुर अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दूसरी घटना रामगंज सोहागपुर की है। यहां तीरथ पिता नवीन कुमार भावसार उम्र 16 वर्ष ने सल्फास की गोली खा ली थी। परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां 12 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।ए.एस.आई गनेश राय ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौत के सही कारण और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

