सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोहागपुर मंडल के 55 बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया

विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंच कर फल एवं वस्त्र किए वितरण।

संवाददाता: शेख आरिफ

सोहागपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत क्षेत्रिय विधायक माननीय विजयपाल सिंह के मार्ग दर्शन में मंगल भवन सहित सोहागपुर मंडल के संपूर्ण 55 बूथों में स्वच्छता अभियान चलाया गया । वही मंगल भवन में स्वच्छता अभियान के बाद स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ क्षेत्रीय विधायक द्वारा उपस्थित जन समूह को दिलाई गई,तत्पश्चात प्रधानमंत्री मोदी के लाइव प्रसारण का कार्यक्रम नगर परिषद सभागृह में सुना गया।

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विधायक विजयपाल सिंह ठाकुर ने शिशुओं एवं मरीजों को किए फल एवं वस्त्र वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह के द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर नवजात शिशुओं एवं मरीजों को फल और वस्त्रों का वितरण किया जिसमें मुख्य रूप से विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंश ,मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज,वरिष्ठ नेता नन्नू छाबरिया,अभय खंडेलवाल ,दशरथ रघुवंशी, यशवंत पटेल, जिलाउपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल,अनिल गहरैया , बीएमओ डॉ रेखा गौर, नीरज यादव, लखन रघुवंशी, ऊदल रघुवंशी, आशीष विश्वकर्मा, प्रशांत मालवीय,रविशंकर उइके, राकेश चौरसिया,पवन चौधरी,गौरव पालीवाल,वसीम खान, जगदीश अहिरवार,दीपक साहू,ऋषभ गढ़वाल,शकुन बाई,संध्या नागवंशी,शक्ति मेहरा,सुधा श्रीवास,अनिल रघुवंशी,लकी किशनानी,नरेंद्र मालवीय,संजय मेहरा,मुकेश नायक,नीरज मालवीय,अजय दुबे आदि जन उपस्थित रहे ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!