दुर्गा उत्सव: प्रशासन ने कसी कमर, यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर

सोहागपुर। आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष बल तैनात करने की तैयारी कर ली है। नवरात्र बैठकी से पूर्व मातापुरा वार्ड में बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। इन प्रतिमाओं को लेने के लिए नगर व आसपास के क्षेत्रों से लोग विभिन्न प्रकार के वाहनों से आते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।

प्रशासन की अपील
– आमजन अपने वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ा न करें।
– दोपहिया-चारपहिया वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।
– नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।


जाम से राहगीर परेशान

इधर, सोमवार शाम मुख्य बाजार रोड पलकमति चौराहे पर लंबा जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंसे रहे और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम से राहगीर परेशान
जाम से राहगीर परेशान

प्रशासन का दावा है कि दुर्गा उत्सव के दौरान ऐसी स्थिति से बचने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे।

 

रिपोर्ट: आदाब खान, नेशनल कार्डिनेटर, प्रदेश दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!