पिपरिया। नगर की हाजत रवआ संस्था द्वारा “जियारत उल हरमैन” के नाम से उमराह टोकन योजना शुरू की गई है। आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसमें 200 समाजजनों में से एक सौभाग्यशाली को मक्का-मदीना की पवित्र यात्रा पर भेजा जाएगा।
₹499 प्रति टोकन, सभी सुविधाएं शामिल
संस्था के संचालक साहिब खान ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को ₹499 की दर से टोकन दिया गया है। इसमें से ₹400 उमरा यात्रा पर खर्च होंगे, जिसमें आने-जाने की हवाई यात्रा, होटल, भोजन और वीज़ा शामिल है। शेष ₹99 आयोजन में उपयोग किए जाएंगे।
1500 वां जश्ने विलादत पर होगी अजीमुश्शान कॉन्फ्रेंस
आगामी 19 सितंबर शुक्रवार को रात्रि 9:30 बजे से पैगंबर मोहम्मद साहब के 1500 वां जश्ने विलादत यानी जन्म दिवस के उपलक्ष में एक अजीम शान कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर खातिब हजरत अल्लामा मौलाना आसिफ रजा सैफी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश एवं मुकरिर्र ए खुसुशी जनाब अहमद रजा साकिबुल कादरी साहब इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से एवं शायर ए इस्लाम जनाब हजरत अरमान प्रतापगढ़ी साहब प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश व आसपास के तमाम उलेमा इकराम शिरकत करेंगे। वही इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर युसूफ खान एवं जियारत उल हरमेन के उमर असलम बतौर अतिथि शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बीएसएनएल टावर गली नंबर 11 लोहिया अवार्ड पिपरिया में आयोजित होगा। वहीं संस्था के सदस्यों ने उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की है
19 सितंबर को होगा लकी ड्रा
खान ने बताया कि 19 सितंबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें हिंदुस्तान के मशहूर आलिम-ए-इकराम और नातख्वां शिरकत करेंगे। इसी कार्यक्रम के समापन पर उमराह टोकन का ड्रा खोला जाएगा।
नेशनल कॉर्डिनेटर आदाब खान, प्रदेश दस्तक

