सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सोहागपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।

सांसद – विधायक की मौजूदगी, 20 यूनिट रक्त संग्रहित

सोहागपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी नर्मदापुरम, भारतीय सिंधु सभा शाखा सोहागपुर, ब्लड बैंक सोहागपुर एवं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में सोहागपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, सेमरी मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीय, युवा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, युवा भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष नीरज यादव सहित राजेश रघुवंशी, दिलीप चदनी, छब्बीलाल, अमित कुमार, प्रिंस किशनानी, प्रदीप ठाकुर, भगवान सिंह पटेल, संजय साहू, पवन चौधरी, रवि छाबड़िया, शिवम अग्रवाल, रामकुमार ठाकुर, गौरव वाधवानी, नरेंद्र, विमल साहू ने रक्तदान किया।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से किया गया रक्तदान एक सच्ची सेवा है। उन्होंने 20 यूनिट रक्तदान किए जाने पर सभी सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं की सराहना की।

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने बताया कि

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज 20 यूनिट रक्तदान किया गया है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के दौरान जिलेभर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

रक्तदान करने वाले युवाओं ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल दूसरों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में एकजुटता और सेवा भाव को भी मजबूत करता है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी को रक्त की कमी से जूझना न पड़े।

सांसद विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण जाना मरीजो स्वास्थय।

अस्पताल का किया निरीक्षण जाना मरीजों का हाल-चाल
सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से हाल-चाल जाना।
निरीक्षण के दौरान सांसद और विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए और बेहतर सेवा देने पर जोर दिया। मरीजों से चर्चा करते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले और सेवा पखवाड़ा इसी उद्देश्य से मनाया जा रहा है। वहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी भरोसा दिलाया कि सोहागपुर सहित जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!