मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित
भानपुरा ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर , सीनियर बालक बालिका का आयोजन श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर भानपुरा स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था की चेयरपर्सन श्रीमती नीती मोदी, विद्यालय सेक्रेटरी श्रीमती प्रतिभा सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ
इस अवसर पर श्रीमती सकलेचा द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेल का महत्व और खेल अनुशासन के बारे में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही चेयरपर्सन द्वारा यह बताया गया कि हमारा विद्यालय भानपुरा क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है।
खेल और खिलाड़ियों के लिए यह विद्यालय हमेशा अग्रसर रहा है और आगे भी रहेगा | प्रतियोगिता को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक नवीन तिवारी , तरुण लोहार , अरविंद जोशी, धारा सिंह सोलंकी संस्था के वरिष्ठ खेल शिक्षक एल.के. शर्मा का विशेष योगदान रहा।
ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी किशोर कुमार माली ने विद्यालय में परीक्षा के समय भी खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए संस्था के प्रबंधक एवं प्राचार्य का आभार व्यक्त किया |
