सेवा पखवाड़ा में विधायक ने वन विभाग के काष्ठागार (डिपो) में किया पौधारोपण

हरित धारा का संदेश, विधायक संग नागरिकों ने किया पौधारोपण।

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वन विभाग के काष्ठागार (डिपो) सोहागपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाए। कार्यक्रम में कुल 75 पौधों का रोपण किया गया।

सांसद ने कहा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है :- सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा देशभर में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से समाजहित के कार्य करना और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और जीवन देने का सबसे बड़ा उपहार है।

विधायक ने की पौधों की सुरक्षा करने की अपील

विधायक विजयपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन का संकल्प है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सोहागपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, शोभागपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सेमरी मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीय, नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल और उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा विजय छाबड़िया, अनिल गेरैया, गोविंद मेहरा, अभिनव पालीवाल, गौरव पालीवाल, नीरज यादव, आशीष विश्वकर्मा और ऋषभ गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। एसडीएम प्रियंका भल्लवी, वन विभाग की ओर से डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) और रेंजर सुमित पांडे भी थाना प्रभारी ऊषा मरावी कार्यक्रम में मौजूद रही।

वन विभाग के अधिकारीयों ने कहा:- अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि वन विभाग लगातार पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। सेवा पखवाड़ा के दौरान ऐसे कार्यक्रमों से आमजन में जागरूकता फैल रही है।पौधारोपण के बाद विधायक और अन्य गणमान्य नागरिकों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने हरियाली को जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!