सोहागपुर में “कौशल्या ज्वेलर्स” का भव्य शुभारंभ, विधायक विजयपाल सिंह बने प्रथम ग्राहक

सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// स्थित सिटी मॉल में श्री सुनील छाबड़िया एवं श्री नन्नू छाबड़िया द्वारा संचालित नवीन आभूषण प्रतिष्ठान “कौशल्या ज्वेलर्स” का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान संचालकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायिक वर्ग एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक विजयपाल सिंह बने प्रथम ग्राहक:- विशेष रूप से विधायक विजयपाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी हेतु 24 कैरेट सोने का नेकलेस खरीदकर शुभारंभ के प्रथम दिवस पर प्रथम ग्राहक बनने का गौरव प्राप्त किया।विधायक ने कहा कि कौशल्या ज्वेलर्स के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट गुणवत्ता के आभूषण उपलब्ध होंगे तथा स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!