इंदौर में 3 मंजिला मकान गिरा, 10 लोग घायल, रेस्क्यू जारी

इंदौर// सोमवार रात करीब सवा 9 बजे रानीपुरा इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 10-15 साल पुराना 3 मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस इमारत में 4 परिवार रहते थे, जिनमें कुल 15 लोग शामिल थे। हादसे के समय अधिकांश लोग बाहर थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।हादसे में अब तक 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 घायलों की पहचान हो चुकी है। घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में कुछ लोग अब भी दबे हैं।

इनमें से एक-दो लोग मोबाइल के जरिए परिजनों और बचाव दल से संपर्क में हैं, जिससे उनके जीवित होने की पुष्टि हुई है।रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। मौके पर दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है। अंधेरा और बिजली के तारों से खतरे को देखते हुए बिजली कंपनी ने क्षेत्र की सप्लाई काट दी है। रेस्क्यू टीम ने तार काटकर स्थिति सुरक्षित की है ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

विधायक गोलू शुक्ला/महापौर पुष्यमित्र भार्गव बयान

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि घायलों का पूरा इलाज प्रशासन की तरफ से मुफ्त कराया जाएगा और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को जल्द बाहर निकाल लिया जाएगा।घायलों के नाम 1. यशिरा पिता जीया (3 माह) 2. नवी अहमद (7 वर्ष)3. रफीउद्दीन मोहम्मद (60 वर्ष) 4. अल्ताफ रफीउद्दीन (28 वर्ष) 5. साबिस्ता पति अल्ताफ अंसारी (28 वर्ष) 6. एक अन्य घायल की पहचान शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!