सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर/भोपाल। सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने वल्लभ भवन भोपाल में मध्यप्रदेश के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि “सोहागपुर क्षेत्र की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं की दिशा में और अधिक सहयोग की आवश्यकता है। विधायक ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष इन मुद्दों को विस्तार से रखा है और शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

विधायक की मांगों पर मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख।

मुख्यमंत्री जी का संवेदनशील और जनहितैषी दृष्टिकोण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि “प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सोहागपुर सहित पूरे प्रदेश के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक विजयपाल सिंह जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।”

विधायक विजय पाल सिंह को क्षेत्रहितैषी नेता माना जाता है।

जनता के बीच लोकप्रिय छवि रखने वाले विधायक विजयपाल सिंह को एक विकास पुरुष, जुझारू और क्षेत्रहितैषी नेता माना जाता है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सरल स्वभाव, दूरदर्शी सोच और विकासमुखी निर्णयों के लिए प्रदेशवासियों में विशेष रूप से सम्मानित हैं। इस भेंट को सोहागपुर क्षेत्र की प्रगति और विकास योजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!