संवाददाता:- शेख आरिफ।
जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिकों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश – “एक दिन, एक घंटा, एक साथ”


सोहागपुर। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की भावना को मूर्त रूप देते हुए नगर सोहागपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आज रामगंज घाट पर श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अमले से लेकर जनप्रतिनिधियों व नगर के नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, पार्षद रवि उइके, पूर्व पार्षद राकेश चौरसिया, वसीम खान सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने स्वयं अपने हाथों से सफाई कर समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।


प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका:- कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रियंका भलावी, तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े, तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। श्रमदान के दौरान घाट क्षेत्र की सफाई की गई, कचरा और गंदगी हटाकर उसे स्वच्छ व आकर्षक बनाया गया। इस सामूहिक प्रयास से रामगंज घाट का स्वरूप निखर उठा और उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।


जनप्रतिनिधियों का संदेश:- नप्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” केवल नारा नहीं, बल्कि जीवनशैली है। यदि हर नागरिक प्रतिदिन एक घंटा अपने आस-पास सफाई में लगाए तो पूरा नगर स्वच्छ और सुंदर बनेगा।इस अवसर पर नागरिकों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने अपील की कि लोग केवल कार्यक्रमों में ही नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी स्वच्छता को प्राथमिकता बनाएं।
