जयमल सिंह कॉलोनी पार्क में चला वृहद श्रमदान अभियान

नेशनल को-ऑर्डिनेटर आदाब खान, प्रदेश दस्तक

सोहागपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर परिषद सोहागपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे श्रमदान अभियान के तहत आज 27 सितंबर को शास्त्री वार्ड स्थित जयमल सिंह कॉलोनी पार्क में वृहद स्तर पर श्रमदान अभियान चलाया गया।

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चले इस अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अश्वनी सरोज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने फावड़े की सहायता से वर्षा ऋतु के दौरान उगी घास को हटाकर पार्क को साफ-सुथरा बनाया।

गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत उपाध्यक्ष श्री आकाश रघुवंशी की इच्छा पर की गई थी। श्रमदान के दौरान पार्क की काया पलट गई, जिसे देखकर आसपास के रहवासियों ने जमकर सराहना की और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

अभियान में नगर परिषद सीएमओ श्री धर्मेंद्र शर्मा, उपयंत्री श्री बृजेश खानोरकर, श्री रवि उइके, श्री विजय छाबड़िया, तरुण पठारिया, अमित परसाई, ओमप्रकाश दुबे, अशोक कुशवाहा, रजनी ठाकुर, एच.एल. परते, संजय पचौरी, सुरेश चौहान, अजितेश चंदेल, हुकुमचंद मेहरा, सुर्यनारायण पठारिया, लक्ष्मी नारायण मालवीय, राधेश्याम रघुवंशी, प्रबुद्ध दुबे, भूपेंद्र केवट, कपिल सोनी, मनोज गोलानी, अनिल रघुवंशी, प्रहलाद किरार, प्रवेश ठाकुर, राजेश रघुवंशी, राजेश मौर्य, रणधीर रघुवंशी, उत्सव जायसवाल, नीरज मलैया, अरविंद बहोत्रा, राज कुमार घारू, गौरव बहोत्रा, प्रकाश चंद्र मेहरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नेशनल को-ऑर्डिनेटर आदाब खान, प्रदेश दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!