सोहागपुर में जमकर मनाया जा रहा भारत की जीत का जश्न

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर। एशिया कप फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 19.1ओवर में 145 रन ही पर ऑल आउट हो गई, जबकि भारत ने लक्ष्य को महज़ 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोहागपुर में जश्न का माहौल हैं। तिलक वर्मा ने महज़ 53 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेल कर भारत को सिरमौर बनाया ।

टीम इंडिया की जीत पर नगरवासियों ने जमकर खुशी का इज़हार किया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर तिरंगा लहराया। मुख्य चौक और बाज़ार क्षेत्र में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के नारे के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

बच्चों और बुजुर्गों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज और सामाजिक संगठनों ने भी जीत की खुशी में मिठाइयाँ बांटकर लोगों को बधाई दी। सोहागपुर में माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर है।

भारत की इस जीत को लेकर नगरवासी बेहद गर्वित हैं और सभी ने खिलाड़ियों के जज़्बे व मेहनत को सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!