शरद पूर्णिमा पर शरदोउत्सव समिति का भव्य आयोजन

नेशनल को-ऑर्डिनेटर आदाब खान, सोहागपुर

सोहागपुर। नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर शरदोउत्सव समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि समिति अपने 25वें वर्ष (सिल्वर जुबली वर्ष) का उत्सव मना रही है।


कार्यक्रम का विवरण :

  • तिथि: 7 अक्टूबर, मंगलवार
  • समय: रात्रि 8:00 बजे से
  • स्थान: एस. जे. एल. स्टेडियम ग्राउंड, सोहागपुर

मुख्य आकर्षण :

  • जबलपुर की प्रसिद्ध सिंह इवेंट ऑर्केस्ट्रा अपने डांस ग्रुप के साथ शानदार प्रस्तुतियां देगी।
  • कार्यक्रम में धार्मिक झांकियां, ग्रुप डांस एवं सोलो डांस की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
  • सारेगामा फिल्म और अंतरराष्ट्रीय गायक कलाकार भी विशेष प्रस्तुति देंगे।
  • भव्य आतिशबाज़ी कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाएगी।

सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किए जाएंगे :

  • मेधावी छात्र-छात्राएं
  • पूर्व एवं वर्तमान सैनिक
  • रक्तदाता, शिक्षक
  • प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी

समिति का यह आयोजन नगर के प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक है, जो पिछले 24 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि :

  • ठाकुर विजयपाल सिंह, विधायक
  • सविता दीवान शर्मा, पूर्व विधायक
  • लता यशवंत पटेल, अध्यक्ष, नगर परिषद
  • हरगोविंद पुरबिया, पूर्व महामंत्री, म.प्र. कांग्रेस कमेटी
  • जे. पी. मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष, मेहरा समाज
  • नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

व्यवस्थाएं एवं तैयारियां :

  • समिति अध्यक्ष रूपेश मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आम नागरिकों हेतु स्टेडियम में बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
  • महिला एवं पुरुष दर्शकों के लिए अलग-अलग बैठने की सुविधा रहेगी।
  • आमंत्रित अतिथियों के लिए फ्री पास की व्यवस्था भी की गई है।
  • समिति के सदस्य पवन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

नगर में उत्साह का माहौल :

शरद पूर्णिमा के इस पारंपरिक आयोजन को लेकर पूरे नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। लोग कार्यक्रम को देखने के लिए उत्सुक हैं और प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम में शामिल होंगे।


नेशनल को-ऑर्डिनेटर आदाब खान, सोहागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!