सफाई कर्मचारी से अभद्रता मामला: कार्रवाई न होने पर फिर पहुंचे थाने, शाम तक कार्रवाई का आश्वासन

सोहागपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रोहित महौरिया ने अपने साथी कर्मचारी साबिर खान पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अक्टूबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जब रोहित महौरिया राजेन्द्र वार्ड क्रमांक 07 में सफाई कार्य कर रहे थे, तभी साबिर खान ने गलत व्यवहार करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से अन्य सफाई कर्मचारी भी आहत हुए थे हालांकि आवेदन दिए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर आज आजाक्स के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित सफाई कर्मचारी सहित अन्य साथी दोबारा थाने पहुंचे और एफआईआर की स्थिति जानी।

आजाक्स के जिला अध्यक्ष रवि शंकर बाल्मीकि ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा उन्हें शाम तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है

रिपोर्ट आदाब खान, सोहागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!