छात्रावास निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने किया ऐसा काम, खिल उठे छात्राओं के चेहरे

आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

सोहागपुर। शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, सोहागपुर में नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और छात्रावास की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। वर्तमान में छात्रावास में 50 छात्राएं निवासरत हैं, जिनमें कई छात्राएं अनुसूचित क्षेत्र से आती हैं।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती जैन ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने बताया कि पुरानी खेल सामग्री के कारण वे खेलकूद गतिविधियों में भाग नहीं ले पा रही थीं, जबकि उनकी खेलों में गहरी रुचि है। छात्राओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन ने उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए नई खेल सामग्री प्रदान की। खेल सामग्री प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने उत्साहपूर्वक नायब तहसीलदार का आभार व्यक्त किया।

आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!