सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा, अतिक्रमण और वारंटियों पर कसा शिकंजा


आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

सोहागपुर (जिला नर्मदापुरम)। थाना सोहागपुर पुलिस ने सोमवार को अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सट्टा संचालन, अतिक्रमण और वारंटी आरोपियों पर एक साथ शिकंजा कसा।पुलिस ने पलकमती नदी किनारे मछली बाजार में दबिश देकर आरोपी गोविंद पिता कमल सिंह अहिरवार (उम्र 23 वर्ष, निवासी जमनी मंदिर के पास, सोहागपुर) को सट्टा पर्ची और नगदी ₹330 सहित गिरफ्तार किया। इसी क्रम में एसडीएम सोहागपुर, एसडीओपी सोहागपुर, सीएमओ नगर पालिका, राजस्व टीम एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में मछली बाजार और नया खेड़ा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

अतिक्रमणकर्ता और सट्टा गतिविधियों में संलिप्त जाहिद खान पिता हबीब खान (उम्र 36 वर्ष, निवासी कलापुरा वार्ड, सोहागपुर) के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश कर उप जेल पिपरिया भेजा गया। इसके अलावा, गिरफ्तारी वारंटी सोहेल खान पिता मजीद खान (उम्र 22 वर्ष, निवासी किलापुरा वार्ड, सोहागपुर) को भी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट के बाद उप जेल पिपरिया दाखिल किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी संजू चौहान, निरीक्षक ऊषा मरावी, उपनिरीक्षक मुकेश सोनी, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार भंवर, प्रधान आरक्षक विनोद नागर, नरेंद्र पटेल, देवेंद्र मांझी, हेमंत चौधरी, आरक्षक दिनेश, विवेक, मनोहर दायमा और नंदकिशोर की मुख्य भूमिका रही।—

आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!