आमगांव छोटा के छात्रों ने जीते 15 पदक राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग में

राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग में आमगांव छोटा के विद्यार्थियों की चमक, 15 पदक जीतकर बढ़ाया गाडरवारा का गौरव

राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग में आमगांव छोटा के विद्यार्थियों की चमक, 15 पदक जीतकर बढ़ाया गाडरवारा का गौरव

गाडरवारा। 1 नवंबर 2025

गत 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इस आयोजन में विद्यार्थियों ने 4 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीतकर शाला एवं जिले का नाम रोशन किया। ग्रामीण परिवेश में रहते हुए राज्य स्तर पर इतना शानदार प्रदर्शन करना वास्तव में प्रशंसनीय उपलब्धि है।

टीम का मार्गदर्शन पीटीआई मुकेश पटैल एवं रोप स्किपिंग मैनेजर आरिज़ खान के नेतृत्व में हुआ। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे और समस्त स्टाफ ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थी इसी उत्साह और लगन से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी गाडरवारा और जिले का नाम रोशन करेंगे।

रिपोर्ट: प्रदेश दस्तक न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!