आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर
सोहागपुर। दिनांक 31 अक्टूबर 2025। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आज देश की दो महान विभूतियों — भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने साहस, दृढ़ निश्चय और अदम्य नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी। वहीं, सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत संगठन क्षमता से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक भारत का सपना साकार किया।
इस अवसर पर प्रकाश मालवीय, प्रशांत जायसवाल, इरफान खान, नीरज चौधरी, देवांशू शर्मा, देवी सिंह पटेल, प्रतीक तिवारी, कैलाश रघुवंशी मामा, भास्कर माझी, कार्तिक शर्मा, ऋषभ दीक्षित, सचिन श्रोती सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया गया।
