5 लाख रुपए लेकर निकले व्यक्ति का सुराग नहीं, व्यास पेट्रोल पंप के पास मिली मोटरसाइकिल

संवाददाता आदाब खान

पिपरिया। पचमढ़ी रोड निवासी अमित चौधरी ने अपने चाचा बृजेश चौधरी (45 वर्ष) के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बृजेश चौधरी, निवासी केसला थाना बनखेड़ी, बीते 15 नवंबर 2025 को अपने घर से 5 लाख रुपए लेकर अपनी बेटी के ससुराल पालाखेड़ी देने के लिए डिस्कवर मोटरसाइकिल से निकले थे। दोपहर लगभग 1 बजे निकले बृजेश शाम 5 बजे तक पालाखेड़ी नहीं पहुंचे, जिस पर स्थानीय व्यक्ति शिवराज पटेल ने सूचनाकर्ता को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन और रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल शाम 7 बजे से बंद मिला। तलाश के दौरान व्यास पेट्रोल पंप के आगे, पिपरिया रोड शोभापुर में उनकी डिस्कवर मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसका मास्क टूटा हुआ था, लेकिन बृजेश चौधरी का कोई पता नहीं चला। परिवार ने रिश्तेदारी, परिचितों और सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस ने सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुमशुदा बृजेश चौधरी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जनता से की अपील
यदि किसी भी व्यक्ति को बृजेश चौधरी से संबंधित कोई सूचना, सुराग या लोकेशन का पता चले तो तुरंत संपर्क करें—

📞 थाना सोहागपुर मोबाइल/व्हाट्सऐप: 7701052276

संवाददाता आदाब खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!