पेयजल में कीड़े निकलने से हड़कंप, वार्डवासियों ने की समाधान की मांग

आदाब खान, प्रदेश दस्तक

सोहागपुर। नगर के गौतम वार्ड मारुपुरा क्षेत्र में नगर परिषद के सार्वजनिक नल से कीटाणु/इल्ली निकलने का मामला सामने आया है। वार्डवासियों ने बताया कि शाम के समय पीने का पानी भरते वक्त बाल्टी में बड़े-बड़े कीड़े दिखाई दिए, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलजल आपूर्ति में यह समस्या अचानक उत्पन्न हुई है, जिससे आमजन पानी का उपयोग करने से भी डर रहे हैं। वार्डवासियों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल समस्या का समाधान करने और पेयजल की स्वच्छता सुनिश्चित करने की अपील की है।

आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!