थाना सोहागपुर में दो अलग अलग मामले में प्रकरण दर्ज

आदाब खान, प्रदेश दस्तक, सोहागपुर

फेंसिंग विवाद पर युवक से मारपीट, चार पर प्रकरण दर्ज

सोहागपुर। निवारी की फरियादिया भागवती बाई पति शिवनारायण रघुवंशी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत रात्रि फेंसिंग तोड़ने की बात को लेकर देवेंद्र रघुवंशी, अजित रघुवंशी, अनिकेत रघुवंशी एवं मनोज रघुवंशी सभी निवासी निवारी ने इसके लड़के धनसिंह रघुवंशी के साथ मारपीट की। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

तेज रफ्तार तूफ़ान वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

सोहागपुर। फरियादी रविशंकर इवने निवासी शंकर मंदिर के पास सोहागपुर ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि वह मोकलबाड़ी, तहसील सोहागपुर में ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ है। बीती शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम मगरिया से सोहागपुर आ रहा था। इसी दौरान लांघा-बमहोरी प्रतीक्षालय के सामने तूफान वाहन क्रमांक एमपी 13 BA 0162 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसे और उसकी पत्नी को चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!