थाना परिसर में संचार संस्था पिपरिया व पुलिस स्टाफ ने मिलकर लगाए पौधे

आदाब खान, प्रदेश दस्तक

सोहागपुर। थाना सोहागपुर परिसर में संचार संस्था पिपरिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संचार संस्था के सदस्य तथा थाना सोहागपुर के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान थाना परिसर में पौधारोपण किया गया और सभी मौजूद सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण व रखरखाव का संकल्प लिया। बताया गया कि पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना परिसर एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया है। स्वच्छ तथा हरा-भरा परिसर चाहे वह घर हो या शासकीय कार्यालय इसी लक्ष्य को संचार संस्था और सोहागपुर पुलिस लगातार आगे बढ़ा रही है। भविष्य में भी ऐसे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संचार संस्था पिपरिया से मनजिंदर सिंह, ईश्वर सिंह राठौर एवं पप्पू राजपूत उपस्थित रहे। थाना सोहागपुर से सहायक उप निरीक्षक गणेश राय, वरुण सिंह, प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार, विनोद तथा आरक्षक अजय, संतोष, सुनील, अजमेर और मनोहर उपस्थित रहे।

आदाब खान, प्रदेश दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!